नई दिल्ली: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो बाजार से जुड़ी यह खबर आपके लिए अहम है। बुधवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को दोनों की कीमतों में गिरावट आई थी।

सोना हुआ सस्ता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 208 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,252 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान 2,452 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत 0.12 प्रतिशत गिरकर 4,432.26 डॉलर प्रति औंस रह गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, कमजोर हाजिर मांग के कारण सोने के वायदा भाव पर दबाव देखने को मिला।

मंगलवार को कितना था सोने का भाव?

1 सितंबर को सोने की कीमत में 2,045 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन सोना करीब 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

चांदी ने मारी छलांग

दूसरी ओर, बुधवार को चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली। MCX पर चांदी 27 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 2,40,577 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस दौरान 2,655 लॉट का कारोबार हुआ।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 0.17 प्रतिशत गिरकर 66.46 डॉलर प्रति औंस रह गई।

कल चांदी कितनी सस्ती हुई थी?

मंगलवार को चांदी के भाव में 1,955 रुपये की गिरावट आई थी। 1 सितंबर को चांदी करीब 2,40,489 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।