काठमांडू। नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। आपदा में अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत और 900 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में करीब 320 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।

सबसे बड़ी चुनौती हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की उस सुरंग को लेकर है, जहां 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की सूचना है। नेपाली सेना लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अब भारत भी मदद के लिए विशेषज्ञ टनल रेस्क्यू टीम भेजने की तैयारी में है।

इस टीम के विशेषज्ञों को कठिन सुरंग बचाव अभियानों का लंबा अनुभव है। 2023 के सिलक्यारा सुरंग हादसे में 17 दिन तक फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले अभियान में भी ऐसे विशेषज्ञों ने अहम भूमिका निभाई थी।
क्या है रैट-होल माइनिंग?
रैट-होल माइनिंग में बेहद संकरी जगह में विशेषज्ञ हाथों से सावधानीपूर्वक खुदाई करते हुए मलबे के बीच रास्ता बनाते हैं। जब मशीनों से खुदाई मुश्किल हो जाती है, तब यह तकनीक बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
अब नेपाल में फंसी जिंदगियों को बचाने के लिए भारत के अनुभवी रेस्क्यू एक्सपर्ट्स की मदद उम्मीद की नई किरण बन गई है।