नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को देशभर से चुने गए 45 युवा नेताओं और प्रमुख सांसदों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य फोकस युवाओं, खासतौर पर Gen-Z से संवाद और भागीदारी बढ़ाने की रणनीति पर रहा।

बैठक में नेताओं से युवाओं के मुद्दों और उनसे जुड़ने के प्रभावी तरीकों को लेकर सुझाव मांगे गए। सूत्रों के मुताबिक, कुछ नेताओं ने कहा कि देश के सभी युवाओं को एक ही श्रेणी में रखना सही नहीं होगा। युवाओं के अलग-अलग समूहों और आयु वर्गों के लिए अलग रणनीति और संवाद का तरीका अपनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में ‘Gen-Z’ शब्द के बजाय ‘युवा’ या विशेष आयु वर्ग के युवाओं जैसे शब्दों के इस्तेमाल का सुझाव भी सामने आया। माना जा रहा है कि बीजेपी की ‘टीम 45’ आने वाले समय में युवाओं के बीच पार्टी का संवाद मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।