ताशकंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया।

पीएम मोदी ने सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों और भारत की हजारों साल पुरानी विरासत को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान की सदियों पुरानी दोस्ती और साझा विरासत का सम्मान है।

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं और अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच चुके हैं।

36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान: इस सम्मान के साथ पीएम मोदी को अब तक मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 36 बताई गई है।