दुबई। महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को महज 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान का यह महिला टी20 इंटरनेशनल में अब तक का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले पाकिस्तान की महिला टीम का न्यूनतम स्कोर 56 रन था।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही और 4.2 ओवर में 27 रन तक कोई विकेट नहीं गिरा। मुनीबा अली को दो जीवनदान भी मिले, लेकिन वह इन मौकों का फायदा नहीं उठा सकीं। पहला विकेट गिरते ही पाकिस्तानी पारी लड़खड़ा गई और देखते ही देखते विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।
स्पिन तिकड़ी ने बिखेरी पाकिस्तानी पारी
भारतीय स्पिन गेंदबाजों श्री चरणी, प्रेमा रावत और दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। स्पिन के जाल में फंसी पाकिस्तान की पूरी टीम 55 रन पर सिमट गई।
भारतीय गेंदबाजों का दबदबा लगातार तीसरे मुकाबले में देखने को मिला है। टीम इंडिया ने लगातार तीसरे मैच में विपक्षी टीम को 70 रन से कम के स्कोर पर समेटने में सफलता हासिल की।
पाकिस्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
55 रन पर आउट होते ही पाकिस्तान ने महिला टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे कम स्कोर दर्ज कर लिया। यह भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भी एकतरफा गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन रहा, जहां भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
27 रन तक मजबूत दिख रही पाकिस्तान की पारी अगले कुछ ओवरों में पूरी तरह बिखर गई और 55 रन पर ऑलआउट होकर समाप्त हो गई।
Comments (0)