वाराणसी। लहरतारा स्थित सद्गुरु कबीर प्राकट्यधाम में सद्गुरु कबीर साहेब का 628वां प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। त्रिदिवसीय आयोजन का शुभारंभ 'सत्यनाम' अंकित ध्वजारोहण, प्रतिमा पूजन और आरती से हुआ।

नादवंशाचार्य पंथश्री हजूर अर्धनाम साहेब के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से आए संत-महंतों ने कबीर साहेब के सत्य, अहिंसा, प्रेम और समता के संदेश पर प्रवचन दिए। भजन, साखी और सत्संग से पूरा परिसर भक्तिमय रहा। बिहार, बंगाल, ओडिशा, गुजरात, दिल्ली सहित कई राज्यों से श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव के दौरान तीन दिनों तक सत्संग, भजन और भंडारे का आयोजन जारी रहेगा।