चंदौली।जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र में रात के गस्त पर निकल रहे आधुनिक पुलिस के जवानों को साईकल पर मुस्तैद देखकर अपराधियों के हौसले पस्त होते नजर आरहे हैं।

आजकल चंदौली जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र में रात के समय साईकल पर सवार होकर ड्यूटी निभा रहे पुलिस के जवानों का दृश्य आम है। भले ही जिले में स्मार्ट और आधुनिक पुलिसिंग की बात हो रही हो लेकिन शहाबगंज थाने पर तैनात पुलिस के जवान सरकारी व्यवस्था के अनुरूप अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे हैं।

रात का पहला पहर हो या आखिरी यह जवान क्षेत्र में गस्त लगाते दिख जाएंगे। यह बात दीगर है कि उनकी आधुनिकता से अपराधी कितने डरे हैं अथवा माखौल बना रहे हों यह जवान किसी की चिंता किये बिना पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। आपको बता दें कि भले ही सरकारों के दावे कुछ भी हों लेकिन सच्चाई यही है कि एक आरक्षी को प्रति माह दो सौ रूपये साईकिल भत्ता के रूप में मिलता है। तो इस हिसाब से शहाबगंज पुलिस के जवान पूरी तन्मयता से अपना काम कर रहे हैं।

जिसको हिसाब किताब करना है वो करें कि कोई घटना होती है या अपराधी कोई अपराध कारित कर के मोटर वाहन से तेजी से भाग सकते हैं उन्हें ये जवान कैसे पकड़ पाएंगे, लेकिन सच्चाई यही है कि इन जवानों ने जो कदम उठाया है वो व्यवस्था से कई सवाल करने वाला भले हो, लेकिन नियमों के हिसाब से सही हैं। इसके बाबत शहाबगंज थाना प्रभारी से फोन पर वार्ता हुई तो उन्होंने कहा कि लोग अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट तक पहुँच रहे हैं।