चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लॉट नंबर दो से मंगलवार को लापता हुआ करीब 3 वर्ष 6 माह का मासूम सोरांश पुलिस की तत्परता से महज आधे घंटे में सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे के मिलने की सूचना पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
मासूम के लापता होने की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल तलाश में जुट गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोजबीन के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल खोज निकाला और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया।
बच्चे के मिलने के बाद थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने मासूम को गोद में उठाकर दुलार किया और उसके साथ खेलते नजर आए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज आधे घंटे में मासूम का अपने माता-पिता से मिलना मुगलसराय कोतवाली पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाता है।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार में छाई खुशी, लोगों ने की सराहना।
Comments (0)