चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी मंडल अंतर्गत चिरमूली गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कृष्णानंद पाण्डेय ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई।
इस दौरान कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि आपदा की घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए प्रयास जारी रहेगा और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाएगा।
राहत सामग्री वितरण के दौरान काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया भी मौजूद रहे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राहत वितरण कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम ओझा, मनोज पाण्डेय, गंगा राम साहनी, कैप्टन रमेश शर्मा, सभासद एवं मंडल महामंत्री अखिलेश तिवारी, मलाई सिंह, ग्राम प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने आभार जताया।
Comments (0)