मुगलसराय (चंदौली)। गुरुवार को लोको तारणपुर, मुगलसराय निवासी गोपाल पुत्र महेंद्र प्रसाद सड़क पार करते समय एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए आरसी हॉस्पिटल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही सीसीटीम के एसआई सीताराम यादव, कांस्टेबल परवेज अहमद तथा दुल्हीपुर पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल बालकृष्ण तुरंत आरसी हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायल की पहचान कर उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की सूचना दी।

निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस की तत्परता से घायल को समय पर ट्रॉमा सेंटर भेजवाया गया।

पुलिस के अनुसार यह घटना सड़क पार करते समय हुए सड़क हादसे की है। वर्तमान में लाइन एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।