वाराणसी, 10 अक्टूबर। नई सुबह संस्थान, वाराणसी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवं वार्षिक समारोह के अवसर पर दिव्य मानस सेवा सम्मान–2026 और पर्सन ऑफ द ईयर–2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति आचार्य संजय सिंह तथा उत्तर प्रदेश के राज्य दिव्यांगजन आयुक्त प्रो. हिमांशु शेखर झा उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, दिव्यांगजन सशक्तीकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर दिव्य मानस सेवा सम्मान–2026 से प्रवीण कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, 95वीं बटालियन सीआरपीएफ; प्रो. डॉ. कमलेश कुमार द्विवेदी; डॉ. शैलेश कुमार राय; डॉ. राजेश श्रीवास्तव; डॉ. ओम प्रकाश सिंह तथा राजेश नायक को सम्मानित किया गया।
वहीं, पर्सन ऑफ द ईयर–2026 सम्मान से अर्पिता मिश्रा, उप निदेशक एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक; कंचन राय, विशेष शिक्षिका; राधिका देवी, समन्वयक; शिव कुमार पांडेय, समन्वयक, शाहगंज केंद्र; डॉ. सुरेंद्र कुमार, डीन, आयुर्वेद संस्थान; तथा खुशी राय, शिक्षिका को सम्मानित किया गया।
समारोह में नई सुबह विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों एवं मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संस्थान के निदेशक डॉ. अजय तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, समय पर उपचार और सामाजिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Comments (0)