वाराणसी आईएमए के अध्यक्ष एवं लायंस आई बैंक के सचिव डॉ. अनुराग टंडन ने बताया कि 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ नेत्रदान जागरूकता अभियान के साथ सम्पन्न हुआ।

 

इस अवसर पर प्रथम दिन दो लोगों की कॉर्निया प्राप्त हुई। साथ ही अस्पताल में आए हुए सैकड़ों परिजनों एवं मरीजों को नेत्रदान संकल्प पत्र भरवाया गया और नेत्रदान महादान के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

 

डॉ. टंडन ने कहा कि संस्था द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान महादान पखवाड़े में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 3 सितंबर को आईएमए हॉल में लायंस आई बैंक, खत्री समाज तथा लायंस क्लब वाराणसी सिटी के सहयोग से नेत्रदाता परिवारों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का सम्मान समारोह* आयोजित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर खत्री समाज के अध्यक्ष सुनील मेहरोत्रा, महामंत्री समी खत्रीगौरव अरोड़ा एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष आशीष केशरी , संयोजक शिवशंकर कपूर, डॉ. शालिनी टंडन, निदेशक  डॉ. अभिषेक चंद्रा, संयोजक डॉ. शेखर, कोऑर्डिनेटर अंशुमान देव गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।