वाराणसी। में पुलिस आयुक्त द्वारा चलाए जा रहे वारंटी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना लोहता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को उसके गांव भरथरा से धर दबोचा।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उप-निरीक्षक रवि गोंड, हेड कॉन्स्टेबल शिवरसी राजभर तथा रिक्रूट कॉन्स्टेबल विशाल पासवान की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। माननीय न्यायालय (ए.एस.जे./द्वितीय, पॉक्सो एक्ट, वाराणसी) द्वारा मु.सं. 1164/2024 (अ.सं. 0093/2021) में धारा 323, 354ए, 504, 506 भा.द.वि. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान 45 वर्षीय मुरारी यादव, पुत्र स्व. खरपत्तू, निवासी भरथरा, थाना लोहता, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने अभियुक्त को 27 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:00 बजे भरथरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। फिलहाल थाना लोहता पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।