वाराणसी। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के क्रम में मण्डुवाडीह थाना की मिशन शक्ति टीम ने राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और फब्तियां कसने वाले एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश बाल्मिकी पुत्र सुरेश बाल्मिकी, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी भुल्लनपुर पीएसी के पास, थाना मण्डुवाडीह, कमिश्नरेट वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:35 बजे ग्राम लखनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

बताया गया कि मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लखनपुर कॉलोनी के पास एक युवक राह से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा है और फब्तियां कस रहा है। सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

मामले में थाना मण्डुवाडीह पर मु0अ0सं0 307/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में मण्डुवाडीह थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय म0उ0नि0 खुशबू कुमारी, म0उ0नि0 नेहा परवीन, म0का0 लक्ष्मी तिवारी एवं रि0म0का0 अर्चना देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।