वाराणसी /रोहनिया। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने रोहनिया थाना पहुंचकर थाना प्रभारी राजू सिंह को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने छात्राओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और हरसंभव सहयोग देने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष राजू सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित इस्तेमाल तथा फर्जी लिंक, संदिग्ध संदेश और अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क के प्रति सावधानी बरतने की जानकारी दी।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह के निर्देशन में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका सक्सेना के सहयोग से संपन्न हुआ। इस पहल के माध्यम से छात्राओं और पुलिस के बीच विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
Comments (0)