चंदौली। पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को विकासखंड चकिया के बीडीओ अनिल कुमार राय से मिलकर पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से पंचायत सहायकों ने बताया कि वे अपनी जायज मांगों के समाधान के लिए लखनऊ में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं।
पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगों में सेवा एवं भविष्य सुरक्षित किए जाने, मानदेय में उचित वृद्धि, नियमित/स्थायी किए जाने की प्रक्रिया शुरू करने, कार्य के अनुरूप उचित वेतन एवं अन्य सुविधाएं देने तथा लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग शामिल है।
पंचायत सहायकों ने बीडीओ से लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रस्थान की सूचना स्वीकार करने और आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाएंगे। इस दौरान रेशमा, निकिता पटेल, शुभम, लवकुश मौर्य, शुभम यादव, प्रतिभा, संतोष कुमार, मीनू कुमारी आदि उपस्थित रहे।
Comments (0)