वाराणसी। रोहनियां पुलिस ने गुमशुदा एवं अपहृता की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 12 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को बालिका के परिजनों ने थाना रोहनियां में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री ननिहाल से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस घर नहीं लौटी। सूचना के आधार पर थाना रोहनियां में मु0अ0सं0 0284/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मो. परवेज द्वारा की जा रही थी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 12 वर्षीय पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद बालिका को नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द करने तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक मो. परवेज, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल अनुपम सिंह, कांस्टेबल राहुल सिंह एवं महिला कांस्टेबल सरिता देवी शामिल रहीं।
Comments (0)