वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के संजोई गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जहां रेलवे ट्रैक पर चर रही अपनी भैंस को बचाने के चक्कर में एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी एक भैंस की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजोई गांव निवासी रामसागर (उम्र लगभग...) प्रतिदिन की तरह रेलवे ट्रैक के किनारे अपनी भैंसों को चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक पटरी पर एक ट्रेन आ गई। पटरी पर मौजूद अपनी भैंस को बचाने की कोशिश में रामसागर खुद को संभाल नहीं सके और ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि रामसागर और उनकी भैंस दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जंसा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा
Comments (0)