250 मरीजों की जांच, 75 की हुई नि:शुल्क रक्त जांच
जरूरतमंदों को दवाएं बांटी गईं, फैमिली हेल्थ कार्ड से आधी दर पर इलाज
वाराणसी। सांन्वी अस्पताल के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को अस्पताल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में करीब 250 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके तिवारी, एनोरेक्टल सर्जन डॉ. शर्मिला तिवारी, न्यूरोसर्जन डॉ. कुमार आशीष, चेस्ट फिजिशियन डॉ. रविंद्र, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा, डॉ. विनय मिश्रा, डॉ. अंबुज सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच कराने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी।
शिविर के दौरान करीब 75 मरीजों की नि:शुल्क रक्त जांच भी कराई गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
अस्पताल की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए फैमिली हेल्थ कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। करीब 1000 मरीजों के लिए फैमिली हेल्थ कार्ड जारी करने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फैमिली हेल्थ कार्ड धारकों को अस्पताल में उपचार की सुविधा सामान्य शुल्क की तुलना में 50 प्रतिशत दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कम खर्च में मिल सकेंगी।
शिविर के सफल आयोजन में राहुल सहित अस्पताल के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल प्रबंधन ने शिविर में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं मरीजों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
Comments (0)