समारोह में सनबीम एकेडमी समनेघाट और सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क शाखाओं के टॉपर्स को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सनबीम एकेडमी समूह के सचिव जगदीप मधोक ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि संस्थान की उस शिक्षा पद्धति का प्रमाण है, जो प्रत्येक बच्चे की क्षमता को पहचानकर उसे उत्कृष्टता के शिखर तक पहुंचाने का कार्य करती है। निदेशक पूनम मधोक ने कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। हेड ऑफ ऑपरेशन्स सलोनी मधोक ने कहा कि सनबीम विद्यार्थियों को केवल अकादमिक सफलता ही नहीं, बल्कि जीवन में सफल बनने के लिए भी तैयार करता है। सीईओ रोहन मधोक ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विश्वस्तरीय अवसर उपलब्ध कराने की संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। समनेघाट शाखा की प्रिंसिपल शाश्वती शर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता को अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम बताया, जबकि नॉलेज पार्क के प्रिंसिपल पंकज मिश्रा ने इसे सकारात्मक शिक्षण वातावरण की उपलब्धि करार दिया। समनेघाट शाखा के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. निशांत सिंह और नॉलेज पार्क की हेड मिस्ट्रेस कंचन सिंह ने भी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामयी बना दिया तथा पूरे कार्यक्रम में उत्साह, गर्व और प्रेरणा का वातावरण बना रहा।
state
टॉपर्स फेलिसिटेशन प्रोग्राम" में सनबीम के मेधावियों का भव्य अभिनंदन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे सनबीम एकेडमी समूह ने होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में भव्य "टॉपर्स फेलिसिटेशन प्रोग्राम" का आयोजन कर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
Digital Desk
डेस्क रिपोर्टर
वाराणसी
📤 Found this article helpful? Share it!
Comments (0)