वाराणसी। आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व माना गया है।पं. श्रवण कुमार चौबे के अनुसार इस वर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि शास्त्रों में चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में कलश स्थापन का निषेध बताया गया है। हालांकि, यदि प्रतिपदा के दिन संपूर्ण रूप से चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग हो, तो मध्याह्न के अभिजिन्मुहूर्त में कलश स्थापना करने का विधान बताया गया है।
धर्मसिंधु के वचन के अनुसार इस वर्ष प्रतिपदा के दिन चित्रा और वैधृति की स्थिति होने के कारण अभिजिन्मुहूर्त में कलश स्थापना करना उचित रहेगा।
पं. श्रवण कुमार चौबे ने बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। श्रद्धालु इसी अवधि में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर सकते हैं।
Comments (0)