वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के लोहरापुर पुल पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय बाइक सवार अरुण कुमार पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान अरुण कुमार पटेल, पुत्र राजकुमार पटेल, निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है। वह स्प्लेंडर बाइक (नंबर UP63AX5172) से चुप्पे शिवपुर जा रहे थे। इसी दौरान लोहरापुर पुल पर वह हादसे का शिकार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।
Comments (0)