मऊ। मऊ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ में तैनात दरोगा व कांस्टेबल पर भ्रष्टाचार और धमकी देने का आरोप लगा हैं। रोडवेज रेलवे स्टेशन गेट के पास सड़क किनारे सोडा वैन की गाड़ी खड़ा करने पर दरोगा व कांस्टेबल पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाकर आरपीएफ आईजी, डीआईजी, डीआरएम, रेल मंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है।

        मऊ कोतवाली अंतर्गत निजामुद्दीनपुरा निवासिनी जुली मौर्या ने आरपीएफ आईजी, डीआइजी, डीआरएम, महाप्रबंधक सतर्कता, महानिदेशक को दिए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि मेरे पति सूरज मौर्या से आरपीएफ दरोगा रामनयन सिंह व कांस्टेबल राम प्रकाश सिंह द्वारा काफी समय से एक लाख रुपए की डिमांड कराई जा रही है। उन्हें लगातार पैसों के लिए परेशान किया जा रहा है। जुली मौर्या ने बताया कि मेरे पति घूम-घूमकर मारुति वैन से सोडा बेचते है। रोडवेज रेलवे गेट के पास खड़ा कर दिए, तभी आरपीएफ के कांस्टेबल राम प्रकाश सिंह आये और अपना धौस जमाते हुए कहे कि बड़े साहब का आदेश है जो यहाँ दुकान लगाएगा दो सौ प्रतिदिन देना होगा। और स्थाई दुकान लगाना है तो एक लाख रुपये व पांच सौ रुपये प्रतिदिन देना होगा। पांच सौ प्रतिदिन देने से मना करने पर सूरज मौर्या को गाड़ी सहित मारपीट कर रेलवे आरपीएफ द्वारा बंद कर दिया। उन्होंने बताया की भ्रष्टाचार को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों ने इनके खिलाफ जांच किया लेकिन रेल अधिकारियो द्वारा इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही होने से पुलिस कर्मियों का मनोबल प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस सम्बंध में आरपीएफ आईजी, डीआइजी, डीआरएम, महाप्रबंधक सतर्कता, महानिदेशक को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।